फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के अंदर नहीं चल सकते एनसीआर ऑटो

Thu, 19 Feb 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर परमिट पर चलने वाले ऑटो चालकों को दिल्ली की लोकल सवारी बैठाकर चलने की छूट नहीं है। परिवहन विभाग के अनुसार, नोएडा और गाजियाबाद से सवारी लेकर ऑटो चालक दिल्ली जा सकते हैं और वापस आते समय वे सिर्फ नोएडा व गाजियाबाद की ही सवारी बैठा सकते हैं। लोकल सवारी बैठाने पर उनको वहां के ऑटो चालकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


एआरटीओ राजेश सिंह के मुताबिक, वापसी में नोएडा की सवारी बैठाने पर भी अगर वहां के ऑटो चालक विरोध करते तो इसकी सूचना आरटीओ को दी जा सकती है। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। लौटते समय सवारी बैठाने पर दिल्ली के ऑटो चालकों के विरोध करने की बातें सामने आ रही हैं।

साथ ही एनसीआर ऑटो चालकों को दिल्ली से काउंटर साइन कराने की जरूरत नहीं है। दोनों राज्यों के बीच हुए समझौते में परिवहन आयुक्तों के पहले से ही हस्ताक्षर हैं। बता दें कि हाल ही में नोएडा के आठ ऑटो चालकों को एनसीआर परमिट दिए गए हैं। हालांकि, एनसीआर के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से तय नया किराया अभी तक नोएडा व गाजियाबाद स्थित कार्यालय तक नहीं पहुंचा है, जिससे ऑटो चालक परेशान हैं।
विज्ञापन


अब तक 125 वाहन बंद
व्यावसायिक वाहनों पर बकाया कर वसूलने के लिए परिवहन विभाग का अभियान जारी है। एआरटीओ राजेश सिंह ने बताया कि अब तक 125 वाहन जब्त किए गए हैं, जिन पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर व जुर्माना बकाया है। इनसे अब तक करीब 14 लाख रुपये राजस्व जमा हुआ है। वाहन मालिक अगर 45 दिन के भीतर छुड़ाने नहीं आते हैं तो उनकी नीलामी शुरू कर दी जाएगी। राजेश सिंह ने बताया कि जिले के करीब 2200 व्यावसायिक वाहनों पर करीब 82 लाख रुपये बकाया है। इनमें बस, ट्रक, ऑटो, टैक्सी सभी तरह के व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें