फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कृपाण के साथ सिख को मेट्रो में प्रवेश न मिलने पर अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट, कार्रवाई की मांग

Mon, 12 Sep 2022 09:54 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने डीएमआरसी अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। एनसीएम ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में सिख को कृपाण के साथ प्रवेश न मिलने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने डीएमआरसी अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। एनसीएम ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


एनसीएम के मुताबिक, दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्हें नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने से रोक दिया गया और कृपाण हटाने के लिए कहा गया। इस पर एनसीएम का कहना है कि कृपाण सिख धर्म का अभिन्न अंग है और संविधान भी सिखों को कृपाण रखने और ले जाने की इजाजत देता है, इस घटना ने सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें