फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनबीसीसी ने प्राधिकरण से मांगा आम्रपाली की संपत्तियों का ब्योरा

Tue, 13 Aug 2019 02:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Amrapali group
विज्ञापन

आम्रपाली के खरीदारों को घर की आस पूरी करने की तरफ एनबीसीसी ने कदम बढ़ाया है। संस्था ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से आम्रपाली को आवंटित सभी संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। जमीन आवंटन से लेकर अब तक का पूरा ब्योरा देने को कहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी एनबीसीसी को दी है। एनबीसीसी ने खुद से इन परियोजनाओं की ऑडिट पहले ही कर ली थी, लेकिन अब प्राधिकरण से पूरा ब्योरा मांगा है। मसलन, कहां पर और कितना एरिया आवंटित है। कौन-कौन सी परियोजनाओं के लिए आम्रपाली ने नक्शा पास कराया है। परियोजनावार प्राधिकरण का कितना पैसा बकाया है। आम्रपाली ने कितनी संपत्ति बेच दी है, उसकी कितनी संपत्ति बची हुई है। क्या खरीदारों की सूची प्राधिकरण में जमा है। ऐसे तमाम ब्योरा तैयार कर प्राधिकरण एनबीसीसी को शीघ्र उपलब्ध कराएगा।

बता दें, कि आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में 8250 करोड़ रुपये खर्च का आकलन लगा चुका है। इसमें से 4800 करोड़ रुपये आम्रपाली के खरीदारों से ही मिलना है। इसके अलावा अनसोल्ड प्रॉपर्टी से भी काफी रकम मिल जाएगी। इसी के चलते संस्था ने प्राधिकरण से ब्योरा मांगा है। ग्रेटर प्राधिकरण को आम्रपाली के लिए 12 लाख वर्ग मीटर से अधिक की जमीन आवंटित की गई है। ये सभी आवंटन 2010 से पहले के हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली के प्रोजेक्ट और उनमें फ्लैटों की संख्या
प्रोजेक्ट            फ्लैट      
गोल्फ होम       6000             
किंग्सवुड          1400            
सेंचुरियन पार्क   650             
ड्रीम वैली           700             
लेजर वैली         2200              
लेजर वैली (क्रिस्टले विला)    200         
सेंचुरियन पार्क (ट्रॉपिकल)    5000            
वैरोना हाइट्स    6000            
ड्रीम वैली (विला)    200            

नोट : केवल बिके हुए फ्लैटों की संख्या। बाकी फ्लैटों की बुकिंग नहीं हुई है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें