फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन अधिकारी को डंपर से कुचलने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Tue, 13 Aug 2019 02:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान जिला खनन अधिकारी व अन्य पुलिसकर्मियों को डंपर चालक ने कुचलने की कोशिश की। लेकिन, टीम ने आरोपी को कुछ दूरी पर घेराबंदी कर दबोच लिया। खनन अधिकारी की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी डंपर चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


जिला खनन अधिकारी डॉ. दीपक ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत शनिवार को वह टीम के साथ मामन चौकी के निकट निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने एक डंपर को रोककर चेकिंग की। जिसमें लगभग 26 घन मीटर डोला स्टोन गिट्टी भरी थी। डंपर चालक अंसार पुत्र जमीन निवासी गांव रीठठ थाना पिनऊआ जनपद नूह हरियाणा रायल्टी के पास कागजात नहीं थे। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।

जब उन्होंने डंपर कोतवाली ले जाने को कहा तो आरोपी ने डंपर से सारी गिट्टी सड़क पर बिखेर दी और जिला खनन अधिकारी व अन्य पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने की कोशिश की। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी चालक अंसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें