फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पहले रास्ता पूछा, फिर चाकू से हमला कर फरार हो गए बदमाश

Fri, 15 Nov 2019 06:58 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में ठीक से रास्ता नहीं बताने पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और चाकू से हमला कर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा। पीड़ित की हालत देखकर घरवालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और बयान के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार (25) अपने परिवार के साथ नजफगढ़ के श्याम विहार में रहता है। वह पेशे से मजदूरी करता है। 

13 नवंबर की देर रात वह अपने कुछ मेहमानों को छोड़कर पैदल घर जा रहा था। देव गार्डन के पास एक बाइक आकर रुकी। बाइक सवार दो युवकों ने उससे उत्तम नगर जाने का रास्ता पूछा। ठीक से पता नहीं बताने पर दोनों उससे अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने राकेश को पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


उसके बाद उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर घर पहुंची पुलिस ने राकेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें