फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मुक्तधारा में सजा नवाबी दरबार, नाट्य-नृत्य प्रस्तुति ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी के मुक्तधारा ऑडिटोरियम में शुक्रवार को नवाब वाजिद अली शाह के जीवन और उनकी कला प्रियता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाही दरबार की झलक के साथ कथक और दरबारी संस्कृति को जीवंत रूप में पेश किया गया। प्रस्तुति का मुख्य आकर्षण नवाब के संरक्षण में विकसित कथक परंपरा रही, जिसमें कलाकारों ने इस शास्त्रीय नृत्य शैली के उत्कर्ष को दर्शाया। नाट्य-नृत्य प्रस्तुति में दीपन्निता सरकार ने जानकी बाई का प्रभावशाली किरदार निभाकर दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

संगीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से अवध की नवाबी तहजीब और सांस्कृतिक समृद्धि का सजीव चित्रण किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजकों ने बताया कि ऐसी प्रस्तुतियां इतिहास को जीवंत करने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय कलाओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें