जानकारी के अनुसार नौसेना के डॉक्टर के खिलाफ शोषण का पहला मामला दिल्ली में सामने आया था। महिला डॉक्टर ने उच्च अधिकारियों को शिकायत में बताया था कि लुटियन जोन में स्थित वाइस एडमिरल के बंगले में डॉक्टर ने उसे प्रताड़ित किया था। वाइस एडमिरल की मां के बीमार होने पर दोनों डॉक्टरों को उनकी देखभाल के लिए लगाया गया था। उसी वक्त यह घटना हुई थी।
जब कथित घटनाएं हुईं, तो सर्जन कमांडर को राष्ट्रीय राजधानी में नौसेना की स्थापना और प्रशासन कार्यालय आईएनएस इंडिया में तैनात किया गया था।
यह घटना मई 2016 के पहले सप्ताह में हुई थी। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पीड़िता नौसेना का चेहरा भी रह चुकी है। वह जब वाइस एडमिरल के बाथरूम का उपयोग करने गई थी तब उसके साथ यह घटना हुई।