फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम से बढ़ सकती है अस्थमा पीड़ितों की संख्या, ऐसे रखें अपना ख्याल

Thu, 10 May 2018 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
asthma
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली सहित देश भर में अंधड़ चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस धूल भरी आंधी और तूफान की वजह से अस्थमा मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन


हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने की रिसर्च में खुलासा हुआ है कि दिल्ली और यूपी में सबसे ज्यादा अस्थमा फैला है।

वर्ष 1990 से 2016 के बीच विभिन्न राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हुए मरीजों की इस रिसर्च के अनुसार उत्तर प्रदेश में अभी तक अस्थमा मरीजों की संख्या 57.83 लाख पहुंच चुकी है।

जबकि यहां अस्थमा की वजह से मृत्यु दर प्रति लाख लोगों में 22 है। ठीक इसी तरह दिल्ली में अब तक साढ़े चार लाख मरीज इस बीमारी से ग्रस्त मिले हैं। हालांकि प्रति लाख की आबादी पर मृत्युदर तीन फीसदी है।

विज्ञापन

हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है

asthma
एम्स के पल्मेनरी विशेषज्ञ डॉ. करण मदान ने बताया कि आईसीएमआर की रिपोर्ट के बाद अस्थमा की स्थिति साफ हो चुकी है। हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि धूल भरी आंधी में प्रदूषण के कण शामिल होते हैं। अक्सर लोग आंधी को लेकर ज्यादा सतर्क नहीं रहते। जिसकी वजह से भारी मात्रा में प्रदूषित कण उनके शरीर में प्रवेश करते हैं।

ये सीधेतौर पर इंसान को सांस संबंधी परेशानी देना शुरू कर देते हैं। हालांकि डॉ. मदान का कहना है कि इनहेलर की वजह से अस्थमा मरीजों को काफी आराम आया है। लेकिन मरीजों की संख्या बढने के मामले में भारत पूरी दुनिया में चीन के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन

मरीजों की दी सलाह, लोग भी करें अमल

asthma
मैक्स अस्पताल के डॉ. विवेका कुमार का कहना है कि जो मरीज अस्थमा ग्रस्त हैं या जो स्वस्थ्य हैं। सभी को इस वक्त घर से निकलने से पहले अपने चेहरे को बारीक कॉटन कपड़े से ढ़ंक लेना चाहिए।

ताकि छोटे छोटे प्रदूषित कण सांस के जरिए प्रवेश न कर सकें। घर वापस आने के बाद गुनगुने पानी से गला साफ करें। साथ ही इस मौसम में ठंडे पानी का स्नान जरूर करें। ताकि शरीर के छिद्रों में मौजूद प्रदूषित कण निकल सकें। इससे त्वचा संबंधी बीमारी होने की आशंका भी कम होगी।       

क्या कहती है रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार यूपी के बाद पश्चिम बंगाल (34.85), महाराष्ट्र (33.90), बिहार (28.82), राजस्थान (23.90), मध्य प्रदेश (20.82) और पंजाब में 7.73 लाख मरीज अस्थमा ग्रस्त हो चुके हैं।

जबकि पूरे देश में अस्थमा की वजह से मरीजों की मौत राजस्थान में ज्यादा हो रही हैं। वहां इसकी मृत्युदर प्रति लाख की आबादी पर 23 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें