बाजारों के बंद होने पर मंडियों में दुकानदारों ने कालाबाजारी शुरू कर दी लेकिन प्रशासन के सख्ती में आने पर कालाबाजारी पर रोक लगी है। लॉकडाउन के कारण फलों की मांग घटी है, जिसकी सीधा असर कीमतों पर भी पड़ा है। इस नवरात्र में फलों के दाम सामान्य रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। हर साल नवरात्र पर नारियल के दाम चढ़ जाते थे, लेकिन इस बार मांग कम होने से ये बहुत ही कम रेट पर मिलने की उम्मीद है।
फलों के दाम
सेब - 100 रुपये किलो
अंगूर - 80 से 100 रुपये किलो
संतरा - 60 रुपये किलो
चीकू - 60 रुपये किलो
नारियल - 50 रुपये का एक