फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 01 Oct 2015 10:06 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने आनंद विहार से उधमपुर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस ट्रेन के संचालन को 2 महीने का विस्तार देकर 30 नवंबर तक चलाने की घोषणा की गई है। फेस्टिव सीजन के चलते रेलवे ने आनंद विहार और नई दिल्ली से लखनऊ तक चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को भी फिर से चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन 26 सितंबर को बंद हो गया था।

रेलवे के मुताबिक आनंद विहार से उधमपुर तक चलने वाली 04401 उधमपुर स्पेशल एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।

हर सप्ताह यह दोनों ओर से 3 ट्रिप लगाएगी। सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को आनंद विहार से यह ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन उधमपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी।
विज्ञापन


दोनों ओर से यह गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना और जालंधर के स्टेशनों पर रुकेगी।
आनंद विहार-लखनऊ वीकली स्पेशल हर शुक्रवार को आनंद विहार से चलेगी।

यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली के स्टेशनों पर भी रुकेगी। इसके अलावा नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन हर सप्ताह शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना होगी। स्पेशल ट्रेनों को विस्तार देकर रेलवे ने त्योहारों पर घर जाने वालों को बड़ी राहत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें