ऑनलाइन बाजारों में दिखा जबरदस्त उछाल
ऑनलाइन बाजारों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। श्रद्धालु माता रानी के स्वागत के लिए पारंपरिक वस्त्र, आभूषण, पूजन सामग्री और गरबा-डांडिया के परिधानों की जमकर खरीदारी की है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट व मिंत्रा पर ट्रेडिशनल साड़ियों, चूड़ियों, दुपट्टों और मूर्तियों की मांग बढ़ी है। खासतौर पर रेड और येलो कलर के परिधान ज्यादा पसंद किए जा रहे है। ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा और आकर्षक डिस्काउंट के कारण लोग बाजारों की भीड़ से बचते हुए घर बैठे खरीदारी कर रहे हैं। श्रद्धालु पूरी भक्ति और उल्लास के साथ माता रानी के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं।
इस साल नवरात्रि पर बिक्री शानदार हो रही है। खासकर चुनरियां, देवी के मुकुट और सजावट का सामान बहुत ज्यादा बिक रहा है। लोग घरों और पंडालों को भव्य रूप देने के लिए बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं। -राजेश गुप्ता, सदर बाजार व्यापारी
यहां हर साल नवरात्रि पर अच्छी बिक्री होती है, लेकिन इस बार इको-फ्रेंडली मूर्तियों की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है। लोग अब मिट्टी और पर्यावरण अनुकूल सामग्री से बनी मूर्तियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। -मनीष अग्रवाल, चांदनी चौक
नवरात्रि के लिए खास परिधान और आभूषण खरीदने आई हूं। गरबा और डांडिया के लिए इस बार बाजार में बहुत अच्छे ऑप्शन उपलब्ध हैं। -नीलम वर्मा, ग्राहक
नवरात्रि पर पूजा सामग्री की कीमत
पूजा की सामग्री |
कीमत |
| सिंदूर |
10-20 |
| बताशा |
80-100 |
| लौंग |
10-20 |
| सुपारी |
10-20 |
| फूल माला |
10-20 |
| कलश |
80-100 |
| चुन्नी |
20-50 |
| दीपक |
20-30 दर्जन |