नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अराधना को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है। एक तरफ अमृतसर के बड़ा हनुमान मंदिर के प्रसिद्ध 'लंगूर मेला' में देश-विदेश से बच्चे लंगूर बनने के लिए आए हैं, तो दूसरी ओर लखनऊ के भक्त सर्वार्थ सिद्धि योग के दौरान अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कलश स्थापना कर पूजा-पाठ में व्यस्त हैं।
हिमाचल की पांचों शक्तिपीठ शरद नवरात्र के लिए दुल्हन की तरह सज गई हैं। सुरक्षा-व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं, माता के सुविधापूर्वक दर्शन के इंतजाम प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने पूरे कर लिए हैं। देश-विदेश से लाए गए अलग-अलग किस्मों के फूलों से किया गया मां के भवनों का श्रंगार भक्तों को मन मोह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी चेकिंग के बाद ही यात्रियों को मंदिरों के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की भी पूरी नजर रहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
29 सिंतबर से नवरात्रि प्रारंभ हो गए हैं। अमृतसर के बड़ा हनुमान मंदिर में 10 दिवसीय भारत का प्रसिद्ध 'लंगूर मेला' शुरू हो चुका है। अमृतसर का बड़ा हनुमान मंदिर भी काफी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यहां हर साल लंगूरों का मेला लगता है और देश-विदेश से बच्चे लंगूर बनने के लिए आते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
रविवार को शारदीय नवरात्रि की धूमधाम से शुरूआत हो गई। लखनऊ में पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्घालु मंदिरों में उमड़े और घरों में घट की स्थापना हुई। शहर के बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर व चौक के काली बाड़ी मंदिर में बड़ी भारी भीड़ उमड़ी। यहां पढ़ें पूरी खबर
जम्मू संभाग में शनिवार को मौसम का बदला मिजाज आफत लेकर आया। जोकि आज यानी कि रविवार को भी बदस्तूर जारी है। आज से नवरात्र का पावन पर्व भी शुरू हो गया है। देश के कोने-कोने से भक्त माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंच रहे हैं। अगर आप भी इस नवरात्र माता के दर्शन करने के लिए कटड़ा जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। यहां पढ़ें पूरी खबर
धर्मनगरी में आज से शुरू होने वाले नवरात्र महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके लिए नगर से वैष्णो देवी भवन तक को रंगबिरंगी लाइटों और विदेशी फूलों से सजाया गया है। सजावट के लिए विभिन्न फलों का भी इस्तेमाल किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
राजधानी दिल्ली में शारदीय नवरात्रों के लिए मंदिर पूरी तरह से सज गए हैं। रविवार को शैलपुत्री पूजन के साथ नवरात्र का पहला दिन है। पहले नवरात्र में कलश स्थापना भी होगी। इस बार शारदीय नवरात्र 29 सितंबर से 7 अक्तूबर तक हैं। 8 अक्तूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी। नवरात्रों में मां के नौ रूपों की पूजा-अर्चना होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर