फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटर ने इस कुख्यात अपराधी को दिल्ली में दिलवाया था आलीशान मकान

Tue, 02 May 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भूपेंद्र उर्फ मोनू दरियापुर की हत्या में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि मोनू पश्चिम विहार के जिस आलीशान मकान में रहता था, उसे नेशनल शूटर अमित गोयल ने दिलवाया थी।
विज्ञापन


उससे इसका कोई किराया नहीं लिया जाता था। अमित को कुछ दिन पहले एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से पांच पिस्टल मिले थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमित से पूछताछ के बाद ही डीआरआई व वन विभाग ने मेरठ में नेशनल शूटर प्रशांत बिश्नोई और सेना का पूर्व कर्नल देवेंद्र के घर छापा मारा था।

यहां से एक करोड़ रुपये, दुर्लभ वन जीवों की खाल, खोपड़ी और सींग मिले थे। इसके अलावा 150 हथियार और दो लाख कारतूस बरामद किए गए थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भूपेंद्र उर्फ मोनू सोशल मीडिया पर एक्टिव है।
विज्ञापन


उसके फेसबुक से पुलिस को कई ऐसे फोटो हाथ लगे हैं जिसमें वह विदेशियों के साथ बैठा है। कई फोटों में उसे अत्याधुनिक हथियार के साथ देखा गया है। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस मोनू और अमित गोयल के बीच के हकीकत को जानने में जुट गयी है।

जांच में यह भी पता चला है कि मोनू पश्चिम विहार में ही एक एनजीओ का कार्यालय खोल रखा था। जिसका वह खुद एमडी था। पुलिस उसकी हत्या के साथ-साथ उसकी आमदनी के जरिए के बारे में भी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें