राष्ट्रीय स्कूल खेलों का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि खेल हम सभी के दिल से जुड़े हैं। किसी खिलाड़ी चाहे वह किसी भी प्रांत का हो, उसके जीतने पर पूरा भारत जश्न मनाता है।
दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का आगाज सोमवार को हो गया। मुख्यमंत्री आतिशी ने छत्रसाल स्टेडियम में खेलों का उद्घाटन किया। खेलों के इस कुंभ में 11 खेलों में 11 हजार खिलाड़ी अपने कौशल व प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष शिक्षा निदेशालय इन खेलों की मेजबानी कर रहा है, जिसमें राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य बोर्डों सहित देश भर के कुल 44 इकाइयों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्कूल खेलों का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि खेल हम सभी के दिल से जुड़े हैं। किसी खिलाड़ी चाहे वह किसी भी प्रांत का हो, उसके जीतने पर पूरा भारत जश्न मनाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नेशनल स्कूल गेम्स में भाग लेने वालों के लिए एक दिन ऐसा भी आयेगा जब वह ओलंपिक में गोल्ड के पोडियम पर खड़े होंगे। हमारे खिलाडिय़ों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। लेकिन बहुत बार उन्हें खेलों के उपकरणों व ट्रेनिंग के कारण अवसर नहीं मिल पाता है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के 3 हॉकी टर्फ है, 7 फुटबॉल फील्ड हैं, 25 स्विमिंग पूल और 42 सिंथेटिक ट्रैक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश रही है कि कोई सुविधाओं के अभाव में पीछे न रह जाए। राष्ट्रीय स्कूल खेलों में बैडमिंटन, कराटे, वूशू, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, कुश्ती, मार्शल आर्ट्स, गतका, स्केटिंग, खो-खो प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर कई अधिकारी मौजूद रहे।