फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी लूट के आरोप में गिरफ्तार 

Wed, 17 Jun 2020 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बाहरी दिल्ली जिले की विशेष पुलिस टीम ने लूटपाट के कई मामलों के आरोप में ताइक्वांडो के एक राष्ट्रीय खिलाड़ी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर दिल्ली के कई इलाकों में हथियार के बल पर लूटपाट का आरोप है। 

विज्ञापन


आरोपियों के पास से असलहे सहित चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। बाहरी दिल्ली जिले के डीसीपी डॉ. ए.कोन के मुताबिक, कुछ दिनों से लगातार इलाके में असलहे के बल पर लूटपाट को अंजाम दिया जा रहा था। इस शिकायत के बाद विशेष पुलिस टीम को आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगाया गया था। 

इसी दौरान सूचना मिली कि रणहौला के सुन्नी मस्जिद के नाला रोड पर दो बदमाश पहुंचने वाले हैं। इस सूचना के आधा पर पुलिस टीम ने बाइक सवार दो लोगों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदी डेयरी निवासी सूरज बताया, जो ताइक्वांडो खिलाड़ी होने की वजह से इलाके में फाइटर के नाम से जाना जाता था जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम रोहित बताया है। दोनों आरोपियों ने मिलकर लूट व चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें