फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी लड़कियों को भेजता था अश्लील मैसेज, पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

Mon, 24 Sep 2018 11:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी सोनू शर्मा
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस ने महिलाओं व लड़कियों को व्हाट्सएप, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में एक राष्ट्रीय स्तर के जूडो गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा की भिवानी इलाके के पालुवास गांव निवासी सोनू शर्मा (27) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी फेडरेशन कप में भी चैंपियन रह चुका है। सोनू पर दिल्ली के सिविल लाइंस निवासी महिला व मियांवाली नगर की किशोरी को अश्लील मैसेज भेजने व उनका पीछा करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

उत्तरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में सिविल लाइंस थाने में एक महिला ने व्हाट्सएप व फेसबुक पर सोनू शर्मा की ओर से अश्लील मैसेज और पीछा करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने जानकारी दी थी कि आरोपी मल्कागंज इलाके में रहता है। सुबह-शाम योगा सिखाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसकी भनक लगते ही आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


लोकल पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील शर्मा व अन्यों की टीम को सर्विंलास के जरिए पता चला कि आरोपी फर्जी आईडी पर मोबाइल नंबर ले रखा है। सूचना पर पुलिस ने रविवार को हांसी गेट, भिवानी इलाके से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसे दिल्ली लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

फेसबुक पर आरोपी के 10 से ज्यादा प्रोफाइल

आरोपी सोनू कुमार ने बताया कि उसने खालसा कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की और उत्तरी दिल्ली के मल्कागंज इलाके में रहकर प्राइवेट योगा क्लास सिखाने लगा। पीड़िता से आरोपी का इसी दौरान संपर्क हुआ। इसके बाद आरोपी उसे अश्लील मैसेज भेजने के साथ उसका पीछा भी करना शुरू कर दिया। 

गिरफ्तारी के समय आरोपी ने जमकर किया था नाटक
सूचना पर उत्तरी जिला पुलिस भिवानी स्थित हांसी गेट पहुंची तो आरोपी एक कार के नीचे घुस गया। फिर शोर मचाकर भीड़ इकट्ठा कर लिया। लोग भी आरोपी की हिमायत करने लगे। इधर खबर मिलने पर हरियाणा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब 20 मिनट चले ड्रामे के बाद आरोपी को कार के नीचे निकाला गया। आरोपी ने बताया कि वह पुलिस से छुपकर भिवानी में रह रहा था। अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने अपना सिर मुंडवा लिया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें