फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सात दिनों के लिए बंद

Sun, 06 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिसार के ब्लू बर्ड झील में मृत मिले पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सुल्तानपुर को भी शनिवार से एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। यह निर्णय वाइल्ड लाइफ विभाग गुरुग्राम द्वारा चीफ कंजरवेटर के आदेश के बाद लिया गया।
विज्ञापन


इस प्रकार का आदेश शुक्रवार देर शाम विभाग को प्राप्त हुआ था। इस अवधि में पर्यटकों को उद्यान परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में साइबेरियन पक्षियों के आने का सिलसिला अभी शुरू हुआ है। इसी बीच बर्ड फ्लू की आशंका से वाइल्ड लाइफ विभाग काफी सतर्क हो गया है।

राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में विभाग द्वारा सभी प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं जिससे यहां बर्ड फ्लू नहीं फैले। सात दिनों तक उद्यान परिसर का गेट पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों को उद्यान के गेट से निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में अभी स्थानीय पक्षियों की संख्या सबसे अधिक है। अगर यहां बर्ड फ्लू फैला तो हजारों पक्षियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा पक्षियों के रक्त का नमूना पशुपालन विभाग को सौंपा गया है।

गुरुग्राम के डीएफओ वाइल्ड लाइफ श्याम सुंदर उद्यान के सात दिनों तक बंद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यहां अभी बर्ड फ्लू जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी मुख्यालय के आदेश का पालन करते हुए एहतियात के तौर पर पक्षी उद्यान को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग ने पक्षियों का जो सैंपल लिया है उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें