फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मतदाताओं की संख्या बढ़कर हुई 1.40 करोड़, आवेदन का सिलसिला अब भी जारी

Wed, 20 Mar 2019 09:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर एक करोड़, 40 लाख, आठ हजार, 553 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 55 प्रतिशत पुरुष और करीब 45 फीसदी महिला मतदाता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जहां अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए सुविधाएं भी मुहैया की गई हैं। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मार्च के अंत तक दिल्ली में मतदाताओं की संख्या में दो लाख तक का इजाफा हो सकता है। अभी भी इसके लिए आवेदन करने का सिलसिला जारी है। दिल्ली में 7715366 महिलाएं, 6292529 पुरुषों के अलावा 658 थर्ड जेंडर और 40 मतदाता विदेश में रहने वाले हैं। 

18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 1.86 लाख 
मतदान में युवाओं की संख्या में बढ़ोतरी के बाद 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 186551 हो गई है। इस दौरान 80832 ऐसे मतदाता सामने आए हैं, जिन्होंने 18 वर्ष पूरे कर लिए हैं। हालांकि फर्स्ट टाइम वोटर की संख्या में बढ़ोतरी के लिए सीईओ कार्यालय की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत शैक्षणिक संस्थाओं में गतिविधियां आयोजित की जा रही है ताकि उन्हें जागरूक करते हुए वोट के लिए प्रेरित किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें