केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि टिड्डी दल से अभी तक कितना नुकसान हुआ है। जिस पर उन्होंने कहा कि अभी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा आदि राज्य में टिड्डी दल का प्रकोप है। राजस्थान के कुछ जिलों में ही नुकसान की सूचना है। पिछले साल राजस्थान और गुजरात में टिड्डी दल ने फसलों का काफी नुकसान पहुंचाया था। राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस बार फसलों को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
ऐसे समय में भी कांग्रेस कर रही है राजनीति
कई राज्यों की सरकारों ने केंद्र सरकार से मदद मिलने में देरी का आरोप लगाया था। जिस पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि टिड्डी दल पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। सरकार ने समय पर मदद दी है। लॉकडाउन के कारण कुछ मशीनों के आने में देरी हुई है, लेकिन केंद्र सरकार अपनी तरफ से हर तरह की मदद पहुंचा रही है। 60 टीम काम कर रही है। ब्रिटेन की एक कंपनी से मशीन आनी थी, लेकिन ऑर्डर आने में देरी हुई। फिलहाल 15 मशीन आ चुकी है। 45 मशीन पहले से थी। 11 जुलाई तक 45 मशीन ओर आ जाएंगी। जिनसे छिड़काव किया जाएगा। सरकार ने 55 नए वाहन खरीदें है।
एक बार में 250 लीटर कीटनाशक लेकर उड़ सकता है हेलीकॉप्टर
ग्रेटर नोएडा से उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर बेल 206-बी3 एक बार में 250 लीटर कीटनाश लेकर उड़ सकता है। जिसका छिड़काव 25 से 50 हैक्टेयर क्षेत्र में किया जा सकता है। हेलीकॉप्टर ग्रेटर नोएडा से राजस्थान के बाड़मेर स्थित वायु सेना स्टेशन गया है। वहां से जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर के रेगिस्तानी क्षेत्र में छिड़काव करेगा।