दिल्ली एयरपोर्ट से निकल भाजपा कार्यालय तक जाने के लिए नरेन्द्र मोदी के रोड शो का असर गुड़गांव में रहा। एक ओर दिल्ली जाने वालों को लंबा चक्कर काटना पड़ा तो दूसरी ओर राजीव चौक के बाद से ही बड़े वाहनों को डाइवर्ट किया गया।
लोकसभा परिणाम आने के बाद नरेन्द्र मोदी पहली बार दिल्ली आ रहे थे। जिनके आगमन पर रोड शो का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे दिल्ली की ओर जाने वालों को आगे जाम का पता लगने के बाद महिपालपुर से डाइवर्ट होना पड़ा। कुछ लोग तो वापस गुड़गांव आकर साइबर सिटी की ओर से गुड़गांव-महरौली रोड पर निकले।