फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी की वेबसाइट पर मोदी हैं गुजरात के CM!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी भी गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद इसे सुधारा नहीं गया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में इतने हाईटेक ढंग से चुनाव प्रचार करने वाली बीजेपी और खुद पीएम नरेंद्र मोदी से भला ऐसी चूक कैसे हो सकती है।

प्रदेश बीजेपी की वेबसाइट पर मोदी ही नहीं, अन्य दिग्गज नेताओं को नाम के आगे भी पुराने पद ही लिखे हुए हैं। इसमें सुषमा स्वराज अभी भी लोकसभा की नेता विपक्ष हैं। जबकि अरुण जेटली को राज्यसभा में विपक्ष का नेता दिखाया गया है।

सब कुछ अपडेट बस थोड़ी सी भूल!

दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट www.bjpdelhi.org पर लोकसभा चुनाव के बाद जीते हुए उम्मीदवारों का ब्‍यौरा और कैबिनेट के शपथ ग्रहण की तस्वीरें भी लगा दी गईं लेकिन मोदी समेत अन्य नेताओं के पद अपडेट नहीं किए गए।

होम पेज में अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और नितिन गडकरी की तस्वीर के साथ उनका परिचय भी दिया गया है।

नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली, ये तीनों ही नेता अब केंद्र सरकार में अहम भूमिका में हैं। फिर भी बीजेपी की वेबसाइट पर ऐसी गलती मिलना लोगों को भ्रम में डाल सकता है। बीजेपी की इस चूक की खबर मीडिया में आई तो पार्टी के नेताओं की नींद खुली।
विज्ञापन

बीजेपी ने सुधारी गलती

मीडिया में खबरें आने के बाद बीजेपी दिल्ली ने अपनी इस गलती को तुरंत सुधार लिया। दिल्ली बीजेपी की वेबसाइट पर अब 'लीडरशिप और टीम' कॉलम में जहां नरेंद्र मोदी को गुजरात का सीएम बताया गया था वह अब हटा दिया गया है।

यही नहीं, जिन नेताओं की तस्वीरें इस कॉलम में लगी थीं उनके नाम के नीचे दिया गया पद और ब्यौरा हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें