नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए फरीदाबाद के सांसद
कृष्णपाल गुर्जर के पास फोन आया है। उनके पास सुबह 8:50 बजे खुद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया और जल्द से जल्द गुजरात भवन पहुंचने
को कहा।
अमर उजाला से बातचीत में गुर्जर ने कहा कि उनके लिए यह ऐतिहासिक
क्षण था। उन्हें राज्यमंत्री बनाने का आश्वासन मिला है। यह जनता के प्यार
की बदौलत हुआ है।
उन्हें जनता ने जो प्यार दिया है उस पर वे खरा उतरेंगे।
इस कर्ज को वे ब्याज सहित लौटाएंगे और जनता से किए वादों को भी निभाएंगे।