फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया को कराएंगे ताकत का अहसास: मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम बनने के बाद पार्टी मुख्यालय में नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों की कई मुरादें रविवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन


कर्मचारियों को जहां मोदी ने तीन महीने का बोनस दे कर अच्छे दिन का अहसास कराया तो कार्यकर्ताओं को उसकी ताकत का। कार्यकर्ताओं में हौसला भरने के लिए मोदी ने चार अक्षर के शब्द कार्यकर्ता को पांच अक्षर के शब्द प्रधानमंत्री से ज्यादा ताकतवर बताते हुए उनकी मेहनत को सलाम किया।

इतना ही नहीं उन्होंने यह कह कर साधारण कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की कि जब अटल बिहारी वाजपेयी पीएम बने थे तो उन्होंने मुख्यालय में उनके स्वागत के लिए कुर्सियां लगाई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

फिर हुए भावुक

स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान मोदी मुख्यालय में बिताए गए दिनों को याद कर भावुक भी हुए। उन्होंने आम चुनाव के परिणाम का पूरी दुनिया पर असर पड़ने का दावा किया और कहा कि भारत इस बार दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराएगा।

समारोह के दौरान मोदी के हाथों तीन महीने का बोनस पाने वाले मुख्यालय केकर्मचारी बेहद गदगद दिखे। पीएम बनने के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे मोदी ने अपने भाषण में ज्यादा समय कार्यकर्ताओं का गुणगान करने में बिताया।

सत्ता की बागडोर संभालने के बाद कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न होने के प्रति आगाह करने वाले मोदी ने इस दौरान खुद को पीएम से पहले कार्यकर्ता बताया।

'कार्यकर्ता प्रधानमंत्री से ज्यादा ताकतवर'

करीब 30 मिनट के भाषण के दौरान मुख्यालय में बिताए गए समय, उस दौरान की गई मेहनत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही प्रधानमंत्री में पांच और कार्यकर्ता में 4 अक्षर हैं।

मगर जहां तक ताकत की बात है तो कार्यकर्ता प्रधानमंत्री से ज्यादा ताकतवर होता है।

मुख्यालय में हो रहे अपने सम्मान के दौरान उन्होंने वाजपेयी के पीएम बनने की घटना को भी याद किया। मोदी ने कहा कि तब उन्होंने वाजपेयी को यहां आमंत्रित किया था और उनके लिए कुर्सियां लगाई थी।
विज्ञापन

लोगों का भरोसा टूटने नहीं देंगे

नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा तीर्थ करार देते हुए कहा कि भले ही नई जिम्मेदारियां मिल जाए, मगर इंसान जड़ से जुड़ा रहता है तो नई ऊर्जा आती है।

इस दौरान मोदी ने आम चुनाव की खूब चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोगों का भरोसा जीतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों ने इस बार नई आशा के साथ नई सरकार चुनी है।

लोगों का भरोसा न टूटे इसके लिए हमें आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र और चुनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। नई सरकार भारत की ताकत का अहसास पूरी दुनिया को कराएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें