फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रमोहन का होगा नारको और लाई डिटेक्टर टेस्ट

Mon, 01 Sep 2014 08:06 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की सही तस्वीर सामने लाने के लिए पुलिस अब चंद्रमोहन का लाई डिटेक्टर और नारको टेस्ट कराएगी। पूछताछ में चंद्रमोहन द्वारा झूठी जानकारियां देने और पुलिस को बरगलाने के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


विदेश की गिरफ्तारी के बाद उसका भी नारको टेस्ट कराया जाएगा ताकि दोनो के तथ्यों के आधार पर सच्चाई सामने आ सके।

पूछताछ में आरोपी ने कई बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने उन तथ्यों को मौके पर जाकर देखा तो कुछ गलत पाए गए। वह जानकारी तो दे रहा है लेकिन कभी किसी को बेकसूर बताता है तो कभी खुद को निर्दोष बताता है।

कई बार तो उसने कहा कि पुलिस उसे गलत फंसा रही है। अब पुलिस की ओर से जल्द ही अदालत में अर्जी दाखिल करके नारको और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की अनुमति मांगी जाएगी। इससे पुलिस को अन्य आरोपियों के बारे में भी सटीक जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन


हथियार बरामद करने गई पुलिस
पुलिस ने चंद्रमोहन के लाइसेंस को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि चंद्रमोहन के पास लाइसेंसी हथियार है। जिसे उसने घटना से पहले ही किसी स्थान पर छिपा दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस की एक टीम हथियार को बरामद करने के लिए उस जगह गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें