फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नारायण सेवा संस्थान ने 21 दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



नई दिल्ली।
नारायण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित 46वें नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह में 21 दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर अपने नए जीवन की शुरुआत की। आयोजन में राजस्थान, झारखंड, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के जोड़ों ने भाग लिया। समारोह में संस्था के प्रेसिडेंट प्रशांत अग्रवाल, डायरेक्टर वंदना अग्रवाल और ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा मौजूद रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा सहयोगी दानदाताओं और अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक जोड़े को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए पलंग, अलमारी, गैस चूल्हा, पंखा, मिक्सर और घरेलू उपयोग की अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई।
विज्ञापन



समारोह में कई प्रेरक कहानियां भी सामने आई। झारखंड के शिबू कुमार और गीता कुमारी ने वर्षों के संघर्ष के बाद विवाह किया। वहीं राजस्थान के बांसवाड़ा निवासी मुकेश और दुर्गा ने भी आर्थिक और पारिवारिक चुनौतियों को पार कर विवाह के सपने को साकार किया। गीता कुमारी और दुर्गा ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां से नई जिंदगी की शुरुआत का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें