फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननकाना साहिब अब एक ही नगर कीर्तन, अकाली दल के नेतृत्व में 28 को होगा रवाना

Fri, 11 Oct 2019 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से ननकाना साहिब तक गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर एक ही नगर कीर्तन जाएगा। दिल्ली के नानक प्याऊ गुरुद्वारे से यह नगर कीर्तन निकलेगा, जोकि शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के नेतृत्व में 28 अक्तूबर को रवाना होगा। 

विज्ञापन


नगर कीर्तन सोनीपत, पानीपत और अंबाला होते हुए पंजाब में सुल्तानपुर लोधी जाएगा। 31 अक्तूबर को नगर कीर्तन वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। 2 नवंबर को पंजा साहब, 4 नवंबर को करतारपुर साहिब में कार्यक्रम का आयोजन होगा। 7 नवंबर को नगर कीर्तन वापस भारत आ जाएगा।

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब जाने वाले नगर कीर्तन पर अकाल तख्त साहिब ने रोक लगा दी है। सरना ने प्रबंधक कमेटी पर आरोप लगाया कि नगर कीर्तन निकालने के नाम पर संगत से करीब 1600 करोड़ रुपये कैश व 6 करोड़ रुपये के गहने बटोर लिए हैं। 
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में परमजीत सिंह सरना व प्रधान महासचिव हरविंदर सिंह सरना ने इस लूट के लिए प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के खिलाफ जांच की मांग की।

सरना बंधुओं ने कहा कि इस लूट का काम कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, महासचिव हरमीत सिंह कालका ने किया है। दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के प्रमुख गुरुद्वारों के सम्मानित ग्रंथियों से भी जबरन पैसे और सोने की पालकी के लिए आभूषण इकट्ठे करवाए।

नानक प्याऊ से निकलेगा नगर कीर्तन
शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने दिल्ली की सभी सिख संस्थाओं, सिंह सभा और सिख संगत से अपील की है कि नानक प्याऊ से शुरू हो रहे ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु महाराज के चरणों में अपना आशीर्वाद लें। सरना ने बताया कि पाकिस्तान ने 1500 लोगों को नगर कीर्तन में शामिल करने की अनुमति दी है। पाकिस्तान जाने वालों से पांच हजार रुपये लिए जाएंगे।

खलल डालने की हो सकती है कोशिश...
सरना बंधुओं ने चिंता जाहिर की है कि नगर कीर्तन में खलल डालने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी विघ्न डाल सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नगर कीर्तन में कोई खालिस्तान जिंदाबाद या किसी पार्टी विशेष की नारेबाजी की, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें