फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बड़ी खबर: आतिशी कैबिनेट में नए चेहरे की एंट्री, नांगलोई से विधायक हैं शौकीन

Mon, 18 Nov 2024 01:26 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

नांगलोई जाट विधायक रघुविंदर शौकीन आतिशी सरकार में नए कैबिनेट मंत्री होंगे। एक दिन पहले ही कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन
रघुविंदर शौकीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांगलोई जाट विधायक रघुविंदर शौकीन आतिशी सरकार में नए कैबिनेट मंत्री होंगे।आप ने सोमवार को यह जानकारी दी। शौकीन बाहरी दिल्ली से जाट नेता हैं। एक दिन पहले ही जाट नेता और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद सामने आया है। गहलोत के जाने से हुए नुकसान को नियंत्रित करने के लिए आप ने तुरंत कदम उठाते हुए शौकीन को शामिल करने की घोषणा की। गहलोत सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन

 
शौकीन ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी समाज को साथ लेकर चलती है। बीजेपी ने हमेशा ही जाट समाज के खिलाफ काम किया है। मैं अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे दिल्ली के लोगों की सेवा और विकास करने का मौका दिया है।

वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन का मतलब ही हिंसा, लड़ाई-झगड़े और दंगा है। इनकी सभी सरकारों में ऐसा ही होता है। मणिपुर में आग लगी हुई है और राज्य फिर से पुराने दौर में चला गया है। भाजपा को सोचना चाहिए कि यह क्यों हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि मेहनती और नांगलोई विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राघवेंद्र शौकीन कैलाश गहलोत की जगह से सकते हैं। आतिशी सरकार में राघवेंद्र शौकीन कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें