फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का हाल बेहाल: प्रदूषण के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार, आतिशी बोलीं- MP में सबसे ज्यादा जली पराली

Mon, 18 Nov 2024 11:28 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की वजह पराली है। पंजाब सरकार ने 80 फीसदी पराली जलाने के मामलों को कम किया है। 
विज्ञापन
सीएम आतिशी की पीसी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम आतिशी ने कहा कि पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। सीएम आतिशी ने कहा कि आज मैं केंद्र सरकार से पूछना चाहती हूं कि आखिर बीते 6 से 7 सालों में पराली जलने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं। क्या केंद्र सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई एक कदम उठाया।

विज्ञापन


सीएम आतिशी ने कहा कि यदि पंजाब सरकार 80 फीसदी पराली जलाने के मामलों को कम कर सकती है तो फिर क्यों अन्य राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। उत्तर भारत में कोई प्रदूषण का स्तर बढ़ चुका है। ये स्टेट ऑफ इमरजेंसी है। पराली जलाने की सबसे ज्यादा घटनाएं मध्य प्रदेश में हुई हैं।




मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण की जिम्मेदार केंद्र सरकार है। पंजाब सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं को कम करके दिखाया है, तो बाकी राज्य की सरकार क्यों नहीं कर सकती है। केंद्र सरकार पराली को लेकर राजनीति कर रही है। मेरी उनसे अपील है कि मिलकर इस समस्या से निपटा जाए। पराली को लेकर भाजपा राजनीति बंद करे।
विज्ञापन


आगे कहा कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन पंजाब ने पराली जलाने की घटनाओं को काम करके दिखाया है। ऐसे में अन्य राज्य जो कि भाजपा शासित है, वहां पर पराली जलाने की घटनाओं को क्यों काम नहीं किया जा रहा है। समाधान करना भाजपा की जिम्मेदारी है।

सिसोदिया बोले- प्रदूषण के मुद्दे को सभी को राजनीति से ऊपर उठकर देखना चाहिए
आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी उत्तर भारत में बढ़ते प्रदूषण के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रदूषण की मार झेल रहा है। हमें प्रदूषण के मुद्दे को राजनीति से ऊपर उठकर देखना होगा और भाजपा को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यह ऐसा विषय नहीं है जिसके लिए आप सिर्फ दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराए। इस समय पूरा उत्तर भारत वायु प्रदूषण की चपेट में है। भाजपा को समझना होगा कि केंद्र में उनकी सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें