पटना के मधुबनी में 12 साल की अबोध मासूम बच्ची नैंसी झा के साथ कुछ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। मामले में आरोपियों ने बच्ची से रेप करके उसे तेजाब से जला दिया। घटना को एक हफ्ते हो गये फिर भी पुलिस अभी तक बच्ची के कातिल दरिंदो को पकड़ नही पाई है।
बिहार प्रशासन के इस रवैये से दुखी होकर स्वर्ण भारत परिवार ने आज इंड़ियागेट पर बच्ची नैंसी को श्रद्धांजली देते हुये, बिहार प्रशासन से मांग की, कि नैंसी के सभी हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये। स्वर्ण भारत परिवार ने नैंसी के हत्यारों को फांसी की मांग की साथ ही स्वर्ण भारत परिवार ने बिहार प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि नैंनी के हत्यारों को जल्द से जल्द न पकड़ा गया तो बिहार प्रशासन के खिलाफ और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
श्रद्धांजली सभा के दौरान समाजसेवी पीयूष पंड़ित जी ने बिहार सरकार के प्रति रोष प्रगट करते हुये कहा कि यदि बिहार प्रशासन ने नैंसी को न्याय नही दिया तो बिहार तक उग्र प्रदर्शन करेंगे। श्रद्धांजली सभा में समाज के बहुत से समाज सेवी उपस्थित रहे।
जिनमे प्रमुख अरविन्द पंड़ित, अधिवक्ता कुसुम सहगल, साबिर इकबाल अली, अष्टभुजा तिवारी, एकता सिंह, मंदिरी सिंह, दिनेश त्रिपाठी, अनूप दूबे, दीपक पालीवाल, राहुल प्रताप सिंह, राहुल राज, सुरेन्द्र वैश्य, राकेश प्रताप सिंह, आशीष दूबे, अभिषेक शुक्ल, मुकेश झा, विनय सिंह आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।