फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल पूरा: जानें कब से दिल्ली में बजने लगेगी नमो भारत की सीटी, 160 KM/H है रफ्तार; पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

Fri, 03 Jan 2025 04:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप मेरठ एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं तो सराय काले खां से मेरठ पहुंचने में करीब सवा घंटे का समय लगता है। ट्रैफिक बाधित होने पर समय बढ़ भी सकता है। जबकि नमो भारत आपको बमुश्किल 40 मिनट में न्यू अशोक नगर से मेरठ तक पहुंचा देगी। 
विज्ञापन
नमो रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए खुशखबरी है। गाजियाबाद के बाद अब नमो भारत ट्रेन की सीटी दिल्ली में भी बजने को तैयार है। ट्रेन साहिबाबाद से आनंद विहार होकर न्यू अशोक नगर स्टेशन तक पहुंचेगी। ऐसे में दिल्ली से मेरठ तक करीब 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। अभी वाया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सफर में करीब सवा घंटे का वक्त लगता है। पांच जनवरी को जापानी पार्क की रैली के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

ट्रायल रन हो चुका पूरा
दरअसल, दिल्ली से एनसीआर के शहरों की आवाजाही बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसमें दिल्ली से मेरठ को जोड़ने वाले पहले प्रोजेक्ट पर अभी साहिबाबाद से मेरठ के बीच करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नमो ट्रेन चल रही है। इस कॉरिडोर पर दिल्ली में न्यू अशोक नगर स्टेशन तक ट्रैक तैयार है। यहां ट्रायल रन पूरा हो गया है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने भी ट्रेन चलाने के लिए इजाजत दे रखी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) अधिकारियों के मुताबिक, न्यू अशोक नगर तक ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी है। इसके संचालन के बाद मेरठ साउथ से साहिबाबाद स्टेशन के बीच दौड़ रही नमो भारत दिल्ली तक पहुंच जाएगी।

समय आधा, किराया बस के बराबर
अगर आप मेरठ एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं तो सराय काले खां से मेरठ पहुंचने में करीब सवा घंटे का समय लगता है। ट्रैफिक बाधित होने पर समय बढ़ भी सकता है। जबकि नमो भारत आपको बमुश्किल 40 मिनट में न्यू अशोक नगर से मेरठ तक पहुंचा देगी। दिलचस्प यह कि किराया बस के बराबर होगा। कार से सफर करने पर इसमें बढ़ोतरी हो जाती है। ट्रेन से बिना अतिरिक्त पैसे दिए मुसाफिर मेरठ तक ज्यादा सहूलियत से सफर कर सकेंगे। हालांकि, छोटी दूरी से नमो भारत से सफर करना महंगा पड़ेगा। लंबी दूरी की आवाजाही सस्ती पड़ेगी।

जुड़ेंगे दो स्टेशन
फिलहाल, नमो भारत मेरठ साउथ से साहिबाबाद स्टेशन के बीच चल रही है। इसकी दूरी करीब 42 किमी है। वहीं, साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर की 12 किमी की दूरी में आनंद विहार स्टेशन भी पड़ेगा। दो नए स्टेशनों के जुड़ने से नमो भारत एक तरफ से 54 किमी का सफर तय करेगी। वहीं, 9 की जगह स्टेशन की संख्या 11 हो जाएगी।

नोएडा व दक्षिणी हरियाणा तक का सफर होगा बेहतर
आरआरटीएस कॉरिडोर से अभी गाजियाबाद नया बस अड्डा पर दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन कनेक्ट हो रही है। दिल्ली में विस्तार होने से इस कॉरिडोर से दो लाइनें और भी जुड़ रही हैं। आनंद विहार स्टेशन पर मेट्रो की वैशाली से द्वारका तक जाने वाली ब्लू लाइन व मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच चलने वाली पिंक लाइन जुड़ जाएगी। वहीं, न्यू अशोक नगर पर नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी-द्वारका के बीच चलने वाली ब्लू लाइन जुड़ रही है। आगे यह मेट्रो की ज्यादातर लाइनों को लिंक कर देगी। इससे दिल्ली के साथ नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत दक्षिण हरियाणा के शहरों तक पहुंचना आसान होगा।

न्यू अशोक नगर से नमो भारत ट्रेन का किराया
स्टेशन स्टैंडर्ड क्लास प्रीमियम क्लास
आनंद विहार 30 45
साहिबाबाद 50 75
गाजियाबाद 60 90
गुलधर 70 105
दुहाई 80 120
दुहाई डिपो 90 135
मुरादनगर 100 150
मोदीनगर साउथ 120 180
मोदीनगर नार्थ 130 195
मेरठ साउथ 150 225
विज्ञापन

आनंद विहार से किराया
स्टेशन स्टैंडर्ड क्लास प्रीमियम क्लास
साहिबाबाद 30 45
गाजियाबाद 40 60
गुलधर 50 75
दुहाई 60 90
दुहाई डिपो 70 105
मुरादनगर 80 120
मोदीनगर साउथ 90 135
मोदीनगर नार्थ 100 150
मेरठ साउथ 130 195
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें