फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली टू मेरठ 36 मिनट में: नमो भारत चलाएगा फास्ट ट्रेनें, नए रूट का एलान, सिर्फ इन पांच स्टेशनों पर ब्रेक

Sat, 14 Nov 2026 05:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली से मेरठ की दूरी कम हो गई है और गाजियाबाद सिर्फ आठ मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इन ट्रेनों से आनंद विहार से बेगमपुल तक का सफर 36 मिनट में पूरा होगा। व्यस्त समय में दोनों दिशाओं में आठ अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी। इनका ठहराव पांच प्रमुख स्टेशनों पर ही होगा।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों का समय बचाने के लिए 16 नवंबर से फास्ट ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में चलने वाली इन ट्रेनों का ठहराव केवल पांच प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इससे आनंद विहार से गाजियाबाद की दूरी महज आठ मिनट और आनंद विहार से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक का सफर 36 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। वहीं, गाजियाबाद से बेगमपुल पहुंचने में सिर्फ 28 मिनट लगेंगे। इन ट्रेनों से पूरे कॉरिडोर का सफर भी 50 मिनट से कम समय में पूरा हो सकेगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुबह-शाम के व्यस्त समय में यात्रा को तेज बनाने के लिए यह पहल की जा रही है। दोनों दिशाओं में प्रतिदिन आठ अतिरिक्त फास्ट ट्रेनें चलाई जाएंगी। सुबह सराय काले खां से मोदीपुरम और मोदीपुरम से सराय काले खां के लिए दो-दो ट्रेनें सुबह आठ और साढ़े आठ बजे रवाना होंगी। इसी तरह शाम को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रेनें शाम छह और साढ़े छह बजे चलेंगी।

पांच स्टेशनों पर ही रुकेंगी ट्रेनें
फास्ट ट्रेनों का ठहराव दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के केवल पांच प्रमुख स्टेशनों सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम पर होगा। सीमित ठहराव के कारण यात्रियों को कम समय में गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी। खासकर दिल्ली और गाजियाबाद से मेरठ आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


नियमित सेवाएं भी पहले की तरह चलेंगी
एनसीआरटीसी के मुताबिक, फास्ट ट्रेनों के परिचालन से नियमित नमो भारत सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। पहले की तरह हर 10 मिनट में नियमित ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। फास्ट ट्रेनें इनके अतिरिक्त चलाई जाएंगी। यात्रियों को ट्रेन में सवार होने से पहले स्टेशन पर लगे सूचना पट्ट देखने और प्लेटफॉर्म पर होने वाली उद्घोषणाओं को ध्यान से सुनने की सलाह दी गई है, ताकि वे फास्ट और नियमित ट्रेन के बीच अंतर समझ सकें।

रोजाना 1.1 लाख यात्री कर रहे सफर
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 1.1 लाख यात्री इस सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में कॉरिडोर पर कुल पांच करोड़ यात्री यात्राएं पूरी होने का आंकड़ा भी पार हो चुका है। पिछले तीन महीनों में हर महीने औसतन 32 लाख से अधिक यात्री यात्राएं दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें