फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर दो स्टेशनों का बदला गया नाम

Fri, 08 Mar 2019 08:14 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा के बीच रेड लाइन के 9.4 किलोमीटर लंबे भाग पर शहीदों के सम्मान में दो स्टेशनों का नाम बदला गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा, "राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर स्टेशन कर दिया गया है और नया बस अड्डा का नाम शहीद स्थल (नया बस अड्डा) किया गया है। दोनों स्टेशन गाजियाबाद में आते हैं।

डीएमआरसी के अधिकारी ने कहा, "चूंकि स्टेशन उत्तर प्रदेश में पड़ते हैं, इसलिए नाम में बदलाव उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किया जाएगा।’’ उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी में दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा के रूट पर दो मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। 
विज्ञापन


मेजर मोहित शर्मा मार्च 2009 में जम्मू कश्मीर के हफरूडा जंगलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें