फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ऑटोरिक्शा किराया करीब 18 फीसदी बढ़ा, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 08 Mar 2019 07:57 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली कैबिनेट ने ऑटो रिक्शा किराए को प्रति किलोमीटर डेढ़ रुपये बढ़ाने की किराया समीक्षा समिति की अनुशंसाओं को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि शुरुआती दो किलोमीटर के लिए लगने वाला 25 रुपये अब शुरुआती डेढ़ किलोमीटर के लिए लागू होगा। 
विज्ञापन


गहलोत ने बताया कि परिवहन विभाग की अधिसूचना के बाद नयी दरों को लागू किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि किराया समीक्षा आरक्षित विषय नहीं है और उसके लिए उपराज्यपाल की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है।

शहर में ऑटोरिक्शा का मौजूदा किराया प्रति किलोमीटर आठ रुपये है जिसे बढ़ाकर 9.50 रुपये कर दिया गया है। किराए में यह 18.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। मंत्री ने बताया कि नया किराया वसूलने के लिए ऑटोरिक्शा में लगे मीटरों में नये सिरे से बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें