फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में नहीं है नाम तो आज बनें मतदाता

Sat, 10 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपने अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल नहीं कराया है तो आज यानि रविवार को घर के पास स्थित पोलिंग स्टेशन पर दिल्ली वासियों को यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी रविवार को दिल्ली कैंट विधानसभा को छोड़कर सभी पोलिंग स्टेशन पर स्पेशल कैंप लगाने जा रहा है। सभी बूथ लेवल ऑफिसर इन केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेंगे।

अगर मतदाता का नाम कट गया है तो उसे जुड़वा सकते है। दिल्ली में कुल 2527 जगहों पर यह कैंप लगाया जा रहा है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में दिल्ली में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा अपने डाटा से 16 लाख लोगों को जबकि दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 17 लाख लोगों को इस संबंध में एसएमएस भेजकर सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें