पालम डोमेस्टिक एयरपोर्ट से सवारी बन कर बैठे दो नाइजीरियन चालक को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर स्विफ्ट कार लूट ले गए। बेहोश चालक को पुलिस ने बीके अस्पताल में भर्ती कराया।
अर्धचेतन हालत में चालक ने नाईजीरियनों पर कार लूटने का आरोप लगाया है। चालक के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस फिलहाल उसके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।
पानीपत के समालखा गांव निवासी राम मेहर स्विफ्ट कार के मालिक हैं। वह विदेशियों को पर्यटन स्थलों पर घुमाने ले जाते हैं। मंगलवार की शाम पालम डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर दो नाइजीरियन युवकों ने आगरा जाने के लिए उनकी कार बुक करवाई।