फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स वसूली के लिए निगम लगाएगा कैंप

Tue, 11 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के द्वारा आगामी 12 अक्तूबर को सेक्टर 55 के सामुदायिक केन्द्र में संपत्ति कर की वसूली के लिए एक कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्रात: 10 बजे से लेकर दोपहर बाद  3 बजे तक कैंप जोन के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन और क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी अनिल रखेजा की देखरेख में आयोजित होगा। यह जानकारी  निगम के जन संपर्क अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर उन्हें उनके घर के नजदीक कर जमा करवाने की सुविधा देने के उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है।  रोहिल्ला के अनुसार सेक्टर- 55 हुडा, सेक्टर- 55 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुल 4285 संपत्ति कर यूनिटों में से 3000 से अधिक यूनिटों पर 40 लाख रुपये से अधिक संपत्ति कर बकाया है।

संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन ने क्षेत्र के लोगों से उनके अपने घरों के नजदीक लगाए जाने वाले उक्त कर वसूली कैंप में अपना बकाया संपत्ति कर जमा करवाने की अपील की है। इसके बाद निगम द्वारा सीलिंग व नीलामी आदि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें