फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने किया अनाज मंडी का दौरा, सुनी किसानों के समस्याएं 

Tue, 11 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं इनेलो नेता अभय चौटाला सोमवार को अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे। चौटाला ने अनाज मंडी में धान की खरीद का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात की और उनसे समस्याएं सुनी। किसानों ने बताया कि तीन दिन से मंडी में धान की खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसानों की समस्याएं सुनकर इनेलो नेता चौटाला ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार किसानों की हितैषी नहीं बल्कि किसानों को लूटने वाली सरकार है। कांग्रेस ने जहां किसानों की जमीनों को छीनने का काम किया था वही भाजपा सरकार ने किसानों को लूटने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला नहीं बल्कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा में अगले मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। चौटाला सोमवार सुबह करीब 11 बजे अनाज मंडी पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ पूर्व स्पीकर गोपीचंद गहलौत व बल्लभगढ़ हल्का अध्यक्ष ललित बंसल मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस पर भी वार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में भी किसानों की जमीनों को लूटा गया था।

इसके अलावा उन्होंने अशोक तंवर और हुड्डा ग्रुप में हुए झगड़े पर कहा कि यदि आपस में कोई समस्या होती है तो उसे डंडों से नहीं बल्कि बातों से ही हल निकालना चाहिए। हल्का अध्यक्ष ललित बंसल ने कहा कि अब आने वाला समय इनेलो का है।

इनेलो में किसानों व व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई परेशनी नहीं होने द ी जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला, जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, अरविंद भारद्वाज, प्रेमसिंह धनखड़, राहुल गोस्वामी, पवन रावत, रूपचंद लांबा, देवेंद्र तेवतिया, जगदीश कौर और तेजपाल डागर आदि अनेक इनेलो नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें