फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का रणः नड्डा ने कहा, चुनाव किसी एक विधायक का नहीं, दिल्ली के भविष्य का

Mon, 03 Feb 2020 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
BJP President JP Nadda - फोटो : ANI
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के लिए रविवार को भाजपा ने लगभग 36 जनसभाएं कीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संगम विहार व बुराड़ी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


संगम विहार की सभा में जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली चुनाव किसी एक को विधायक बनाने का नहीं, बल्कि दिल्ली के भविष्य का चुनाव है। केंद्र सरकार ने दिल्ली की 1731 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने का काम किया है। 

ये वही इलाके हैं जहां पूर्वांचली वर्ग के लोगों की तादाद सबसे अधिक है। कांग्रेस और आप सरकार ने पूर्वांचल के लोगों की परेशानी को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया। केवल वोट बैंक के तौर पर पूर्वांचलियों का इस्तेमाल किया गया। दुख होता है कि महानगरों में सबसे अधिक जहरीला पानी दिल्ली का है।
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्वांचल के लोग देश के कोने-कोने में बसते हैं और विकास में अपना योगदान देते हैं, लेकिन देश की राजधानी में ही पूर्वांचलवासियों का बुरा हाल है। अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से 40 लाख से ज्यादा लोगों की समस्या दूर हो गई है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

कहा कि केजरीवाल दूसरे राज्यों से आए लोगों की उपेक्षा करते हैं। कहते हैं कि बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और 5 लाख का इलाज मुफ्त में करवाते हैं। बिहार के लोगों को अपने देश की राजधानी आने के लिए क्या केजरीवाल से मंजूरी लेनी होगी। 

किस हिसाब से कहते हैं कि दिल्ली में इलाज कराते हैं। दिल्ली सरकार के किस अस्पताल में पांच लाख का इलाज कराने पहुंचे। पांच लाख की मदद तो एनडीए सरकार आयुष्मान भारत के तहत दे रही है।

वहीं, जेडीयू नेता जयकुमार सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, छोटू सिंह, मंजीत सिंह और रणधीर सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की वजह से बिहार में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं। दिल्ली तो सब की है। बिहार में हर घर तक इसी साल जल पहुंचने लगेगा। पक्की गलियों व नालियों का निर्माण हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें