फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः नड्डा बोले, नीति, नीयत और नेता के जरिए चुनाव जीतेगी भाजपा

Sun, 26 Jan 2020 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मादीपुर विधानसभा में आयोजित नुक्कड़ सभा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप झूठ व फरेबी पार्टी है। इस बार झूठ की राजनीति सफल नहीं हो पाएगी। देश की साख पर बट्टा लगाने का काम केजरीवाल और कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में किया है। जनता दिल्ली चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। 

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि भाजपा के पास नीति, नीयत और नेता हैं, जो मोहल्ला से लेकर देश तक काम करता है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम करने वाली पाटी है। कांग्रेस और आप सिर्फ बयानबाजी करती हैं। अनुच्छेद-370, तीन तलाक, राम मंदिर जैसे मुद्दों पर भी विपक्ष ने राजनीति करने की कोशिश की, जिसे भाजपा सरकार ने विफल कर दिया। विपक्ष नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। झूठ बोलने वाली, धोखा देने वाली आप सरकार को अब विदा करने का समय आ गया है।


कल शिक्षा की खोलेंगे पोल, सीएम-डिप्टी सीएम आमंत्रित : तिवारी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आप के पांच साल के कार्यकाल में शिक्षा के नाम पर सिर्फ प्रचार में करोड़ों रुपया खर्च हुआ। इलाके की जनता से भी पूछने पर यही जवाब मिलता है कि कोई भी नया स्कूल नहीं बना। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के दावे का पोल जनता के सामने खोलेंगे। तिवारी ने कहा कि 27 जनवरी को मुस्तफाबाद विधानसभा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12 बजे शिक्षा की पोल खोलने भाजपा पहुंचेगी। 

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था दिखाने के लिए आप मुखिया केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी आमंत्रित किया। कहा कि एमसीडी का फंड रोका गया। बावजूद, एमसीडी ने पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था की। ब्रह्मपुरी, साउथ दिल्ली और पटपड़गंज के चिल्ला गांव में जाकर मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार के स्कूलों से तुलना कर लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें