फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे पति आतंकवादी नहीं, उनकी जान को मोदी से खतरा है'

Wed, 17 Jun 2015 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी डिग्री मामले में पुलिस रिमांड पर रहे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी से सरकार से उनके पति की जान को खतरा है।
विज्ञापन


तोमर की पत्नी प्रीति के मुताबिक उनके पति के खिलाफ साजिश रची जा रही और उन्हें फंसाया जा रहा है। जब से उन्होंने चुनाव जीता है तभी से उनके खिलाफ विरोधी पार्टीयां साजिश रच रही हैं।

प्रीति ने कहा कि तोमर निर्दोष हैं। उनका मानना है कि विधायक चुने जाने के बाद उनका डिग्री से क्या संबंध है ये केवल उन्हें फंसाने का एक बहाना है। जो शख्स चुनाव हारा है वह उनके पति के पीछे पड़ा है।
विज्ञापन

वे आतंकवादी नही है

इतना ही नहीं प्रीति ने दिल्ली पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पुलिस बिना नोटिस के ही उनके घर आई थी। पुलिस को पहले कॉलेज, यूनिवर्सिटी में जांच पूरी करनी चाहिए और इसके बाद उनके घर आना चाहिए।

प्रीति ने कहा कि पुलिस उनके घर से सब सामान बाहर ले गई और उन्हें मानसिक टॉर्चर करने का प्रयास किया जा रहा है। तोमर फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं, हाल ही में उनकी रिमांड बढ़ाई भी गई है।

वहीं तोमर की डिग्री जांच के दौरान ही पुलिस ने जितेंद्र सिंह तोमर के भाई नागेंद्र तोमर को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। नागेंद्र जितेंद्र के छोटे भाई हैं।
विज्ञापन

इनके बयान से बदलेगा केस!

माना जा रहा है कि उनके पास तोमर की डिग्री के बारे में कई अहम जानकारी है। पुलिस ने तोमर के भाई को 18 जून को पेश होने के लिए कहा है। पुलिस की कई टीमें दिल्ली में लगातार छापेमारी भी कर रही है।

खबर है कि पुलिस ने जब शकूरपुर के एक इंस्टीट्यूट पर छापेमारी की तो इंस्टीट्यूट का मालिक दीवार फांद कर भाग गया। जितेंद्र सिंह तोमर ने फर्जी डिग्री मामले में सत्र अदालत से अपनी जमानत याचिका भी वापस लेने का अनुरोध किया है।

हालांकि माना जा रहा है कि चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद तोमर अदालत में दोबारा याचिका दायर कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें