जेवर के थोरा गांव में 25 साल के मुस्लिम लड़के ने हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए ब्रजघाट से कांवड़ लाकर थोरा गांव में हिंदूओ के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया है।
इरफान की समाज को जोडने की यह पहल जेवर के गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस कार्य में इरफान के परिवार ने भी उसकी इस मुहिम में पूरा साथ दिया है। समाज में बढ़ते सांप्रदायिक भेदभाव को खत्म करने के लिए जेवर के थोरा गांव निवासी इरफान खान ने हिन्दूओं के साथ कुछ दिनों पहले ब्रजघाट से कांवड में गंगा जल लाने का फैसला किया।
जिसके बाद से ही एक मुस्लिम लड़के द्वारा कांवड़ लाने की बात चर्चा का विषय बनी रही। शुक्रवार सुबह इरफान अपने हिंदू दोस्तों के साथ ब्रजघाट से कांवड़ लेकर जैसे ही थोरा गांव पहुंचा।