फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के मुस्लिम धर्मगुरु का निधन, दिल्ली में सुपुर्द-ए-खाक

Wed, 17 Jun 2020 07:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुपुर्द-ए-खाक - फोटो : file
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना मोहम्मद अहमद अकरमी ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। सोमवार देर रात 65 वर्षीय मौलाना अकरमी ने अंतिम सांस ली थी। 

विज्ञापन


करीब 15 दिन पहले कोरोना संक्रमित होने की वजह से इन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया था। परिजनों का कहना है कि उपचार के दौरान संक्रमण की अवधि पूरा होने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी लेकिन सोमवार की रात हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। 

हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने डेथ सर्टिफिकेट पर कोविड पॉजिटिव लिखने के बाद शव परिजनों को हवाले कर दिया। अस्पताल ने मौत की वजह सेप्टिक शॉक व कोविड पॉजिटिव लिखा है। साथ ही निमोनिया की शिकायत भी थी। चूंकि कोविड प्रबंधन के तहत शव को किसी दूसरे राज्य या शहर नहीं ले जाया जा सकता इसलिए परिजनों ने मंगलवार देर रात दिल्ली के आईटीओ स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। 
विज्ञापन


कब्रिस्तान के सुपरवाइजर मोहम्मद शमीम ने बताया कि अस्पताल से उन्हें शाम को सूचना मिली थी लेकिन काफी इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो कब्रिस्तान का गेट उन्होंने बंद कर दिया। शमीम ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर देर रात सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद थे। 

पुलिस के मुताबिक परिजन शव यूपी लेकर जा रहे थे लेकिन बॉर्डर पर उन्हें वापस कर दिया गया। साथ ही दिल्ली के जिला प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो रात में विशेष अनुमति दी गई। इससे पहले परिजनों ने शव को मुरादाबाद ले जाने के लिए सेंट्रल दिल्ली जिला प्रशासन को भी पत्र लिखा था लेकिन कोविड प्रबंधन के नियमों के चलते प्रशासन ने अनुमति नहीं दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें