फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रगति मैदान में आज से मचेगा म्यूजिक और टेक्नोलॉजी का धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
500 से ज्यादा ब्रांड्स इंडियन डीजे एक्सपो में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। देश की राजधानी एक बार फिर म्यूजिक और एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी का केंद्र बनने जा रही है। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आज से दो अगस्त तक इंडियन डीजे एक्सपो 2025 आयोजित होने जा रहा है। इस बार यह अपने 10वें संस्करण का जश्न भी मना रहा है। इस अवसर पर एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने मंगलवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।


उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी में प्रो साउंड, प्रो लाइट, प्रो एवी, डीजे गियर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, एलईडी डिस्प्ले सॉल्यूशंस और स्पेशल इफेक्ट्स से जुड़ी नवीनतम तकनीकों और ट्रेंड्स का प्रदर्शन किया जाएगा। 500 से ज्यादा ब्रांड्स इंडियन डीजे एक्सपो में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन



प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा अवसर

मैनुअल डायस ने बताया कि यह एक्सपो म्यूजिक प्रोडक्शन, इवेंट मैनेजमेंट और एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी में कार्यरत पेशेवरों के लिए एक अद्वितीय अवसर है, जहां वे अत्याधुनिक उत्पादों का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे। साउंड और लाइट रेंटल कंपनियों के लिए भी यहां प्रो ऑडियो, पीए सिस्टम, लाइटिंग और एलईडी स्क्रीन की व्यापक रेंज मौजूद होगी।
विज्ञापन




उद्यमशीलता को मिलेगा बढ़ावा
डायस ने बताया कि इंडियन डीजे एक्सपो का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और मध्यम उद्यमों को मंच प्रदान करना और भारत में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। हर साल की तरह इस बार भी एक्सपो नए व्यावसायिक अवसरों, निवेश संभावनाओं और औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें