फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से कुचलकर हत्या की और तालाब में फेंक दी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के विवेक विहार से अगवा कर पानीपत में हत्या करने की एक सनसनीखेज वारदात को पूर्वी जिला पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी गांव दयालपुर, मढो टांडा, पीलीभीत, यूपी निवासी रजनीश मिश्रा (22) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एक माह पूर्व इसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर नरेश सहानी नामक युवक की पानीपत में हत्या कर दी थी। पुलिस को इसके तीन अन्य साथियों की तलाश है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को नरेश की पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लंबी छानबीन के दौरान पुलिस को 21 फरवरी को पता चला कि एक आरोपी पीलीभीत में छुपा हुआ है।

ब्याज के चक्कर में गंवा दी जान

सूचना के बाद एसीपी ऑपरेशन वाईके त्यागी और स्पेशल स्टॉफ इंस्पेक्टर मनोज पंत की टीम ने मंगलवार को रजनीश को दबोच लिया गया। बृहस्पतिवार को रजनीश की निशानदेही पर पानीपत हरियाणा से नरेश के शव के अवशेष व कपड़े बरामद हो गए।

रजनीश ने बताया कि वह पानीपत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसकी दोस्ती रणजीत रॉय नामक युवक से हुई। 2014 में रणजीत ने उसकी मुलाकात अपने दो सालों विजय सहानी व ललित सहानी से करवाई।

ललित व विजय ने बताया कि उन्होंने विवेक विहार इलाके में नरेश नामक युवक से ब्याज पर साढ़े तीन लाख रुपये लिये हुए हैं। अगर वह नरेश की हत्या करने में मदद करता है तो उसे डेढ़ लाख रुपये देंगे। रजनीश तैयार हो गया।
विज्ञापन

लाश तो नहीं मिली तालाब से मिले अवशेष

26 जनवरी को रुपये लेने के बहाने नरेश को पानीपत बुलाया गया। वहां रजनीश, विजय और ललित ने ईंट से वारकर नरेश की हत्या कर शव तलाब में फेंक दिया। रजनीश ने बताया कि उसे विजय व ललित ने रुपये नहीं दिए।

उनका कहना था कि जब तक लाश पूरी तरह ठिकाने नहीं लग जाती तब तक उसे रुपये नहीं मिलेंगे। इसकी वजह से 17/18 फरवरी को रात को रजनीश लाश को देखने पानीपत गया था।

सड़ीगली हालत में लाश अभी पानी में पड़ी थी। रजनीश की निशानदेही पर लाश के अवशेष बरामद कर लिये गए हैं। पुलिस ललित, विजय और रणजीत को तलाश रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें