फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: संगम विहार में बड़े भाई के सामने छोटे की गोली मारकर हत्या, चार गिरफ्तार; पुलिस को रंजिश का अंदेशा

Thu, 18 Jun 2026 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

हमलावरों ने ताबड़तोड़ आठ गोलियां चलाईं, जिनमें कई गोलियां हृदेश को लगीं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पति ने की पत्नी की हत्या।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में बुधवार सुबह चार बाइक सवार बदमाशों ने 45 वर्षीय हृदेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब हृदेश अपने बड़े भाई के साथ काम पर जाने के लिए टेंपो निकालने पहुंचे थे। हमलावरों ने ताबड़तोड़ आठ गोलियां चलाईं, जिनमें कई गोलियां हृदेश को लगीं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ हो रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अफसरों के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल निवासी हृदेश मिश्रा संगम विहार में परिवार के साथ रहते थे और मलबा ढोने का टेंपो चलाकर जीविका चलाते थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह गली नंबर-16 स्थित पार्किंग में पहुंचे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और सीधे उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर संगम विहार थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या सुनियोजित और पुरानी रंजिश से जुड़ी प्रतीत हो रही है। हमलावर सीधे हृदेश को निशाना बनाकर पहुंचे थे, जिससे आशंका है कि उनकी पहले से रेकी की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि संगम विहार हत्या मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और देर रात उनसे पूछताछ की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें