फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन में रह रही महिला का मर्डर

Sat, 11 Oct 2014 01:26 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू मुगल गार्डन में शुक्रवार दिनदहाड़े रूबी (25) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वह कालोनी में 15 दिन से कथित पति फैज मलिक के लिव इन में रह रही थी। पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे मोहल्ले के दो किशोरों ने मोपेड सवार बुजुर्ग और युवक को रूबी के घर में जाते देखा। युवक दीवार फांदकर घर में घुसा था।

अंदर जाकर उसने गेट खोला, तब बुजुर्ग घर में दाखिल हुआ। दोनों किशोर भी घर में घुसने लगे उन्होंने दोनों को भगा दिया। करीब आधे घंटे बाद बुजुर्ग और युवक को मोपेड पर हड़बड़ी में जाते हुए देखा गया।
विज्ञापन


युवक की जींस पर खून था। इसके बाद मोहल्लेवालों ने रूबी की लाश पड़ी देखी। शाम 4:45 बजे पुलिस को सूचना दी गई।

एसएचओ ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि फैज डासना निवासी है, जबकि मवाना निवासी रूबी की पहली शादी गाजियाबाद में हुई थी।

उसके बच्चे भी हैं, लेकिन उसका पति कौन है, तलाक हुआ या नहीं, ये पता नहीं चल सका है। फैज और रूबी करीब छह माह से इसी मोहल्ले में रह रहे थे। रूबी की हत्या के बाद से फैज का मोबाइल बंद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें