फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने गए युवक को मार डाला, कैंची से वार कर उतारा मौत के घाट

Tue, 09 Jun 2026 10:24 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

शाहदरा जिला के गांधी नगर इलाके में दो लोगों के झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने गए कृष्ण कुमार (26) नाम के युवक को अरवाज (27) नाम के आरोपी ने पेट में कैंची मार दी। पीड़ित को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार लेने के बाद घायल युवक डॉक्टर को बिना बताए अस्पताल से चला गया इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे जीटीबी अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अरबाज को उत्तम नगर इलाके से दबोच लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो कैंची, खून से सने कपड़े और अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि कृष्ण कुमार परिवार के साथ मीत नगर इलाके में रहता था और गांधी नगर की एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता था। 4 जून की रात को अरवाज, रघुबरपुरा स्थित अपनी फैक्टरी में बाकी लड़कों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। वहां पर टाइगर और कृष्ण कुमार नामक युवक भी मौजूद थे।

इसी बीच किसी बात पर अरवाज का टाइगर से झगड़ा हो गया। अरबाज उसे पीटने लगा तो कृष्ण बीच-बचाव कराने लगा। इस बात से खफा अरवाज ने कैंची से कृष्ण पर हमला कर दिया और भाग गया। इधर अस्पताल में छह जून को उपचार के दौरान कृष्ण की मौत होने पर पुलिस ने आरोपी अरबाज को उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें