फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कत्ल: आनंद पर्वत इलाके में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद हमलावर फरार; मौके पर पहुंची पुलिस

Wed, 23 Sep 2026 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बताया जा रहा है कि हमलावर चाकू मारकर भाग गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद पर्वत पुलिस स्टेशन के इलाके में नई बस्ती की गली नंबर 16 में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर चाकू मारकर भाग गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पीड़ित की मौत मौके पर ही हो गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के भाई मयंक ढींगरा ने कहा कि रात करीब 8:30 बजे मेरे भाई की हत्या कर दी गई। उसे 16 बार चाकू मारा गया। मैंने पुलिस को उन लड़कों के नाम बता दिए हैं जो इसमें शामिल थे। फिर भी, कोई कार्रवाई नहीं हुई। वे किसी को हिरासत में भी नहीं ले रहे हैं। वे बस यही कहते रहते हैं कि जांच चल रही है। मुझे अभी एक कॉल आया। धमकी दी गई कि वे मुझे भी मार डालेंगे। वे गालियां दे रहे थे। हमारे पास इसकी रिकॉर्डिंग है। हमने वह पुलिस अधिकारी को भी भेजी। मुझे इंसाफ चाहिए। बस यही चाहता हूं। मेरे भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह सिर्फ 15 साल का था। किसी को उससे क्या दुश्मनी हो सकती है, इतनी गहरी दुश्मनी कि उसे 16 बार चाकू मार दिया जाए?

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें