फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर से ताबड़तोड़ वारकर हत्या: मामा ने भांजे को मार डाला, दरवाजे पर अंदर से ताला लगाने को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 09 Jun 2026 10:38 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राम शंकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल गैस सिलेंडर बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रवण रात में कमरे के दरवाजे पर अंदर से ताला लगा देता था जिससे उसे लघुशंका लगने पर बाहर निकलने में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन
Murder Demo - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निहाल विहार इलाके में दरवाजे पर अंदर से ताला लगाने को लेकर हुए विवाद में 40 साल के मामा ने 35 साल के भांजे की सिलिंडर से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त श्रवण के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद आरोपी राम शंकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 8 जून की रात निहाल विहार थाना पुलिस को एक कमरे में युवक पर सिलिंडर से हमला किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कमरा अंदर से बंद था। जांच में पता चला कि आरोपी कमरे के अंदर है। आरोपी ने बताया कि अंदर से दरवाजे पर ताला लगा हुआ है और चाबी उसके पास नहीं है। पुलिस ने आरोपी को हथौ़ड़ा दिया और ताला तोड़ने के लिए कहा। आरोपी ने ताला तोड़कर दरवाजे को खोला। अंदर एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था।

पुलिस तुरंत उसे पास के अस्पताल में लेकर गई। साथ ही पुलिस ने कमरे में मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। आस पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मूलत: यूपी के उन्नाव का रहने वाला 35 साल का श्रवण यहां किराये पर रहता था। वह माली था। दो दिन पहले ही उसका मामा राम शंकर उसके पास आया था। वह भी माली है।

प्रत्यक्षदर्शी और पुलिस को सूचना देने वाले ने बताया कि उसने श्रवण के कमरे से शोर सुना और अपने बगल वाले कमरे की खिड़की से देखा कि उसका मामा राम शंकर श्रवण के सिर पर पांच किलो वाला गैस सिलेंडर मार रहा है। इसके बाद उसने खिड़की से वीडियो रिकॉर्ड किया क्योंकि कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राम शंकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल गैस सिलेंडर बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रवण रात में कमरे के दरवाजे पर अंदर से ताला लगा देता था जिससे उसे लघुशंका लगने पर बाहर निकलने में दिक्कत होती थी। उसने श्रवण को ताला लगाने से मना किया था लेकिन घटना वाली रात उसने फिर से दरवाजे पर ताला लगा दिया। इसी बात पर विवाद होने पर उसने घर में रखे सिलिंडर से उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें