फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल जेल में तब्दील हुई उम्रकैद की सजा

Thu, 18 Sep 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले युवक सुभाष की हत्या में दो लोगों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा को हाईकोर्ट ने आठ साल में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन


जस्टिस एस मुरलीधर व जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने सुनील व सुधीर को हत्या के बजाय गैर इरादतन हत्या का दोषी माना। कोर्ट ने चार अन्य दोषियों सुरेश, सुरेंद्र, राजकुमार और संजय को भी राहत देते हुए उनकी उम्रकैद की सजा को आठ साल की सजा में बदल दिया।
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक सुनील व सुधीर ने 20 जुलाई 2014 की रात सुभाष की बहन पर छींटाकशी करते हुए गंदे इशारे किए।

सुभाष के विरोध करने पर दोनों चले गए, लेकिन कुछ समय बाद दोनों चार अन्य लोगों के साथ वापस सुभाष के घर आए और उस पर बेसबॉल के बैट, लोहे की रॉड व खाली बोतलों से हमला कर दिया। सुभाष को बचाने में दो पड़ोसी भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें